छत्तीसगढ़बिलासपुर
Trending

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण : कैदियों के लिए कई नई सुविधाओं की दी स्वीकृति

रायपुर, 05 अगस्त 2026/ जेल महानिदेशक (डीजी जेल) हिमांशु गुप्ता द्वारा आज बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कैदियों की समस्याएं सुनीं और जेल के सुदृढ़ीकरण तथा कैदियों के कल्याण के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाओं की स्वीकृति प्रदान की।

डीजी जेल ने खुद ली अंग्रेजी की क्लास

निरीक्षण के दौरान डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने एक अनोखी पहल करते हुए कैदियों की अंग्रेजी की क्लास ली और उन्हें पढ़ाई तथा भाषा सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

जेल को मिलीं ये नई सुविधाएं एवं स्वीकृतियां

जेल में उद्योग संचालन के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन तथा एलईडी बल्ब एवं ट्यूबलाइट निर्माण के लिए मशीन सेटअप की स्वीकृति दी गई। कैदियों की शिक्षा के लिए स्मार्ट बोर्ड तथा जेल लाइब्रेरी में प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्रों—टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस और हितवाद—की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, पाकशाला (रसोई) के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, कैदियों के लिए 2,000 थाली सेट तथा महिला जेल परिसर के लिए इन्वर्टर की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button