छत्तीसगढ़

सुकमा में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: जंगल से नक्सलियों का हथियारों का डंप बरामद, रायफल और 49 जिंदा कारतूस जब्त

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भेज्जी थाना क्षेत्र के बोधराज पाड़र के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप बरामद किया गया। बरामद सामग्री में एक .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम को बोधराज पाड़र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। टीम को क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों और हथियार छिपाए जाने की सूचना मिली थी।

संयुक्त टीम ने इलाके की गहन तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया। सुरक्षा बलों ने मौके से हथियार और गोला-बारूद जब्त कर लिया है। बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की जांच और अभियान जारी रखा गया है।

बरामद सामग्री

  • .315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल – 1 नग
  • 7.62×39 मिमी के 47 जिंदा कारतूस
  • 7.62×51 मिमी के 2 जिंदा कारतूस
  • एक एल्यूमिनियम कंटेनर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और नक्सलियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सघन सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रखे जाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button