छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में यात्रियों से भरी बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत: 10 से ज्यादा घायल, अवैध पार्किंग बने हादसे की वजह

कोरबा, 03 अगस्त 2026। जिले के कटघोरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेनानी पेट्रोल पंप के पास बिलासपुर से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी यादव बस और एक बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बोलेरो में सवार चार लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण बस और बोलेरो को पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने में जुटी रही।

फिलहाल सभी घायलों का कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button