
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडलों और आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति करते हुए बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य महिला आयोग, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, राज्य अनुसूचित आयोग, मछुआ कल्याण बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल, शाकंभरी बोर्ड सहित कुल 13 निगम-मंडलों में नई नियुक्तियां की गई हैं।



जारी आदेश के मुताबिक ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
राज्य सरकार ने विभिन्न बोर्डों और आयोगों में अध्यक्षों के साथ-साथ उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की भी नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों को संगठन और शासन के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा विभिन्न वर्गों के कल्याण से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
सरकार द्वारा जारी आदेश में सभी नियुक्तियों का विस्तृत विवरण शामिल है। संबंधित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य अपने-अपने पदों का कार्यभार जल्द ग्रहण करेंगे।
सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से विभिन्न आयोगों और निगम-मंडलों के कार्यों में तेजी आएगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
सरकार द्वारा जारी आदेश में सभी 13 निगम-मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी की गई है।



