छत्तीसगढ़

दुर्ग में लॉज की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल: रेड पड़ते ही मचा हड़कंप, 3 आरोपी गिरफ्तार, कई राज खुलने बाकी

दुर्ग, 29 जून 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। साथ ही मौके से नगदी, मोबाइल फोन, कंडोम के पैकेट और अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, 28 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लॉज की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। वर्तमान में वहां आइसक्रीम पार्लर संचालित होने की जानकारी भी सामने आई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम के पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। मामले में पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लॉज की आड़ में देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button