छत्तीसगढ़

पत्नी विवाद में दो सालियों की हत्या के बाद आरोपी का आतंक, मेडिकल स्टोर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग

रायपुर, 07 मई 2026। राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में दो सालियों की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी जीजा जीतेंद्र वर्मा से जुड़ा एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पास के एक मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर पिस्टल तान दी और फायरिंग कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जीतेंद्र वर्मा की शादी वर्ष 2020 में ज्योति वर्मा उर्फ खिलेश्वरी से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी पिछले 20-25 दिनों से मायके में रह रही थी। 5 मई की रात करीब 10:30 बजे आरोपी पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल पहुंचा। इसी दौरान उसकी साली गितांजली उर्फ जया ने उसे सुबह आने की बात कही, जिससे वह भड़क गया।

गुस्से में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गितांजली पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर छोटी साली दुर्गेश्वरी बाहर आई तो आरोपी ने उसे भी निशाना बना लिया। दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस दौरान उसने इलाके में जमकर हंगामा मचाया और एक मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर फायरिंग कर दी। हालांकि मेडिकल स्टोर संचालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।

फिलहाल मोवा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button