छत्तीसगढ़
Trending

बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, भावना बोहरा बोलीं—जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित पर जताया मजबूत विश्वास

रायपुर, 06 मई 2026// पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आये जिसमें तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसमें विशेषकर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत ऐतिहासिक रही। 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस के किला को ढहा कर भाजपा ने यहाँ एक बड़ी जीत दर्ज की है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने इन चुनावों में खुद मोर्चा संभाला था और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी खूब मेहनत की, जिसके परिणाम स्वरूप बंगाल में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है।

पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और विकास की राजनीति की निर्णायक जीत बताया है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा की यह जीत पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश दे रही है कि अब जनता केवल काम, पारदर्शिता और राष्ट्रहित के साथ है। भावना बोहरा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते वर्षों में अभूतपूर्व विकास, सुशासन और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है। यही विश्वास अब राज्यों के चुनावों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को समर्थन देकर यह सिद्ध कर दिया है कि वे अब भय, हिंसा और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्ति चाहती है। असम और पुडुचेरी में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

इन तीनों राज्यों में भाजपा को मिली इस प्रचंड बहुमत और जनविश्वास के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी, सभी विजयी प्रत्याशी और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देती हूँ और भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करती हूँ।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के नेतृत्व में पार्टी संगठन ने जिस प्रकार रणनीतिक तरीके से चुनाव अभियान को संचालित किया, वह भाजपा की सफलता का प्रमुख आधार रहा। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनता से सीधा संवाद और जनसमस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता ने भाजपा को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया।

मुझे स्वयं पर भी गर्व है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में मुझे पार्टी व संगठन की विचारधारा को बंगाल की जनता तक पहुँचाने का अवसर मिला और कलकत्ता शहरी क्षेत्र में जनसंवाद तथा राजारहाट गोपालपुर विधानसभा का प्रवासी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया, जहाँ से भाजपा प्रत्याशी तरुण ज्योति तिवारी जी को जनता ने प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया, जिसके लिए मैं उन्हें भी बधाई देती हूँ।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह से जनसभाओं के माध्यम से विकास, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण योजनाओं को जनता के सामने रखा, उसने लोगों के मन में विश्वास को और मजबूत किया। बंगाल की जनता ने भाजपा के विजन को स्वीकार करते हुए परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया है।

भावना बोहरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि यह जनता के विश्वास और बदलाव की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस गति से विकास कर रहा है, उसे देखकर हर राज्य की जनता उसी मॉडल को अपनाना चाहती है।

विपक्षी दल वर्षों से तुष्टिकरण, जातिवाद और भ्रम की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने विकास के मुद्दों को हमेशा पीछे रखा और केवल सत्ता में बने रहने के लिए जनता को गुमराह किया। लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और उसने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह केवल विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को ही समर्थन देगी।

माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व में भाजपा ने हर बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत की है। पार्टी का हर कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के भाव से काम कर रहा है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

यह जीत आने वाले समय में देशभर में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है। हम जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास की गति को और तेज करेंगे और हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा भरोसा पत्र में किये अपने संकल्पों को अक्षरशः पूरा करेंगे

भाजपा की यह जीत लोकतंत्र की शक्ति और जनता की जागरूकता का प्रतीक है। आने वाले समय में भाजपा इसी विश्वास को और मजबूत करते हुए देश के हर कोने में विकास, सुशासन और सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button