छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़ : जीजा ने लाइसेंसी पिस्टल से सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरी गंभीर घायल

रायपुर, 06 मई 2026// राजधानी रायपुर के मोवा–पंडरी इलाके में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी दो सालियों पर गोली चला दी। इस घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती दुर्गेश्वरी बताई जा रही है। गोली गीतांजलि के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी जितेंद्र वर्मा का मंगलवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में उसने घर में मौजूद अपनी सालियों पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।

सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है।

डीसीपी नॉर्थ जोन के अनुसार मामले की जांच जारी है और पारिवारिक विवाद में हुई इस गोलीबारी की हर एंगल से जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button