छत्तीसगढ़
Trending

भालू और पागल कुत्ते का आतंक: तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर हमला, महासमुंद में दहशत; आधा दर्जन लोग घायल

महासमुंद। जिले के जंगल क्षेत्रों में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में सिंगारपुर-लारीपुर-बड़े लोरम के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सिंगारपुर निवासी विशेष कुमार प्रधान जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पहले स्वास्थ्य केंद्र सांकरा ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर पिथौरा रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और लोग जंगल जाने से डर रहे हैं।

इधर पागल कुत्ते का भी आतंक
जिले के जामपाली और जंघोरा गांव में पागल कुत्ते ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कुत्ते ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में जारी है।

प्रशासन से ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने और जंगली जानवरों से बचाव के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button