छत्तीसगढ़
Trending

कबीरधाम के कमराखोल में आम पेड़ के नीचे चौपाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों संग सुनी समस्याएँ

रायपुर, 4 मई 2026 / मई की तपती गर्मी में आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दूरस्थ गांवों के औचक दौरे पर रहे। कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित लोखान पंचायत में उनका आगमन हुआ। इस अवसर पर वे बैगा बाहुल्य कमराखोल में पीएम जनमन योजना के तहत हुए कार्यों का निरीक्षण किए और आम के पेड़ों के नीचे चौपाल लगा ली।

मुख्यमंत्री को देख ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बीरनमाला और कमल के फूलों से स्वागत किया गया।

इस दौरान महतारी शक्ति को देखकर मुख्यमंत्री ने पूछा—“कितनी महतारी लखपति हो गई हैं?” कई हाथ उठे। उन्होंने सभी को करोड़पति बनने की दिशा में आगे बढ़ने कहा।

कुकदूर की लखपति दीदी कचरा तेलगाम ने महुआ और चार भेंट किए। उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री आवासों में सेंट्रिंग प्लेट लगाने का कार्य करती हैं, जिससे उन्हें सालाना 80 हजार रुपये की आय होती है।

डीलर दीदी रजमत बाई धुर्वे ने बताया कि वे मटेरियल सप्लाई व्यवसाय से 2.50 से 3 लाख रुपये वार्षिक मुनाफा कमा रही हैं।

लखपति पशु सखी शिवरानी पटेल ने बिहान योजना से जुड़कर सब्जी उत्पादन शुरू किया और डेढ़ लाख रुपये सालाना आय अर्जित कर रही हैं।

लोखान पंचायत में कुल 58 लखपति दीदियाँ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।


चौपाल में हुआ नामकरण

श्रीमती ऋषि बघेल अपने नवजात बच्चे के साथ पहुँचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चे का नाम रखा रविशंकर बघेल और 500 रुपये आशीर्वाद दिया। विधायक भावना बोहरा ने भी 500 रुपये दिए।


मेधावी विद्यार्थी पहुंचे चौपाल

राजेंद्र मसराम ने 94.5% अंक प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें पेन देकर IAS बनने के सपने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

छात्रा हेम कुमारी ने 75% अंक प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने उसे भी प्रोत्साहित किया।


घोषणाएँ

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर घोषणाएँ कीं—

  • मिशन तालाब गहरीकरण (ट्यूबवेल सहित)
  • रामखिलावन के घर से देवसरा तक 6 किलोमीटर मिट्टी-मुरुम सड़क
  • सामुदायिक भवन निर्माण
  • मुक्तिधाम शेड निर्माण
  • महतारी सदन निर्माण

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार, विशेष सचिव, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button