छत्तीसगढ़
Trending

दंतेवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों का बड़ा भंडाफोड़ : CRPF और पुलिस ने विस्फोटक जखीरा और हथियारों का स्टॉक पकड़ा

जगदलपुर, 04 मई 2026// दंतेवाड़ा जिले के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। CRPF की 195वीं वाहिनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बारसूर थाना क्षेत्र के तोडमा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाया गया भारी मात्रा में विस्फोटक डंप बरामद किया।

खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में जवानों ने इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, INSAS और SLR राउंड, ग्रेनेड से जुड़ा सामान, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर और संचार उपकरण जब्त किए। इसके अलावा एक भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सलियों के समर्पण के बाद उनके छिपे हुए नेटवर्क और हथियारों के ठिकाने धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं, जिससे नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो रहा है।

ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं। बरामद विस्फोटक सामग्री को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button