छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश दौरे पर रवाना, जनता से सीधा संवाद कर योजनाओं का लेंगे फीडबैक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को लेकर बड़ा अभियान शुरू हो गया है। विष्णुदेव साय ने आज ‘सुशासन तिहार’ के तहत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज किया।

मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत कुमार बंसल भी मौजूद रहे।

इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे।

गौरतलब है कि ‘सुशासन तिहार’ 1 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगा, जिसके जरिए शासन की योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा और जरूरत के अनुसार सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button