छत्तीसगढ़
Trending

धमतरी में TI की दबंगई: नाके पर गाड़ी नहीं रोकने पर व्यापारी को मारा थप्पड़, VIDEO वायरल; पुलिस जांच शुरू, अधिकारी बोले- जांच जारी


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। बोराई थाना क्षेत्र में एक टीआई द्वारा बीच बाजार एक व्यापारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में टीआई नरेंद्र सिंह व्यापारी शब्बीर मेमन के साथ बहस करते, गाली-गलौज करते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वे उसे थाने ले जाकर मारने की धमकी भी देते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद भी टीआई ने थप्पड़ मारने से इनकार कर दिया है।


घटना तब हुई जब व्यापारी साप्ताहिक बाजार जा रहा था और बोराई नाके पर गाड़ी नहीं रोक पाया। आरोप है कि इसी बात पर टीआई ने बाजार में रोककर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि नाके पर एंट्री फीस के नाम पर गाड़ियां रोकी जाती हैं।


मामले में एडिशनल एएसपी शैलेंद्र पांडे का कहना है कि वाहन चेकिंग मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए की जा रही थी। गाड़ी नहीं रोकने पर विवाद हुआ, जिसकी जांच वीडियो के आधार पर की जा रही है। फिलहाल पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


इस घटना के बाद पुलिस के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं और वीडियो के वायरल होने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button