गर्मी में मेहमानों के लिए खास रेसिपी: ‘डबल मैंगो पानी पुरी’ से दें ठंडक और चटपटा स्वाद, 20 मिनट में तैयार होगा नया समर स्नैक

गर्मी के मौसम में जब आम का सीजन अपने चरम पर होता है, तब लोग पारंपरिक ठंडे पेय जैसे आम पन्ना या कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। लेकिन इस बार आप कुछ नया और हटकर ट्राई कर सकते हैं। ‘डबल मैंगो पानी पुरी’ एक ऐसी यूनिक और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो खट्टे-मीठे और तीखे फ्लेवर के साथ गर्मी में ताजगी का अहसास कराती है।
इस खास रेसिपी में कच्चे आम और पके आम दोनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास बन जाता है। कच्चे आम, पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और मसालों को पीसकर तैयार किया गया ठंडा मैंगो पानी, शरीर को ठंडक देता है। वहीं दूसरी ओर पके आम, उबले काले चने और मसालों से तैयार स्टफिंग इसे चटपटा ट्विस्ट देती है।
इसे बनाने में करीब 20 मिनट का समय लगता है और यह 4 लोगों के लिए पर्याप्त है। सबसे पहले मैंगो पानी तैयार किया जाता है, फिर स्टफिंग बनाकर कुरकुरी पूरियों में भरी जाती है और आखिर में उसमें मैंगो पानी डालकर तुरंत सर्व किया जाता है।
एक्सपर्ट टिप्स:
- स्वाद के अनुसार खट्टापन और तीखापन एडजस्ट करें
- ठंडे पानी और बर्फ का इस्तेमाल करें
- पानी ज्यादा गाढ़ा न रखें
- पूरियों को तुरंत सर्व करें, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे
अगर आप इस गर्मी मेहमानों को कुछ नया और यादगार परोसना चाहते हैं, तो ‘डबल मैंगो पानी पुरी’ एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।



