छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ की बेटी कृतिका टेकाम बनी देश में नंबर-1 : एकलव्य विद्यालयों में CBSE 10वीं परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान

रायपुर, 02 मई 2026

कांकेर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा कृतिका टेकाम ने देशभर के एकलव्य विद्यालयों में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर कृतिका टेकाम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, प्रतिभा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।


आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भी कृतिका टेकाम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनजातीय छात्रों के समर्पण और प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण है।


प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के अनुसार, देशभर में संचालित लगभग 750 एकलव्य विद्यालयों में कृतिका टेकाम ने सर्वोच्च अंक हासिल किए। छत्तीसगढ़ में संचालित 75 एकलव्य विद्यालयों में से 11 विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।


महत्वपूर्ण उपलब्धियां:



  • 97% अंक के साथ देश में प्रथम स्थान

  • 11 एकलव्य विद्यालयों का 100% रिजल्ट

  • राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान

  • मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता (कोसमबुड़ा, गरियाबंद)


यह सफलता दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय शिक्षा, संसाधन और सशक्त वातावरण के कारण विद्यार्थी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button