जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय : बगिया में समृद्धि MCAD निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

रायपुर, 01 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे विकासखंड कांसाबेल स्थित बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे अपने निजी निवास बगिया जाएंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री बगिया में समृद्धि MCAD निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।
इसके पश्चात 1:30 बजे से 3:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। अपराह्न 3:00 बजे मुख्यमंत्री बगिया से प्रस्थान कर 3:15 बजे ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचेंगे, जहां 4:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाम 4:00 बजे ग्राम बन्दरचुंआ से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 4:20 बजे पुनः बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे और 4:25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 5:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्रीय विकास और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



