
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 20 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) और अन्य अधिकारी शामिल हैं।
तबादला सूची में विवेक सिन्हा, अब्दुल मुजाहिद, मोहन साहू, गौरव साहू, अनिल भगत, प्रकाश रावटे, अतुल असैय्या, योगेश भंडारी, किशनलाल माहौर, शिवभगत रावटे, आनंद शर्मा, अमित प्रकाश कश्यप, रामकुमार ध्रुव, ऋषभ नायडू, गौरव पाटले, चुन्नूलाल देवांगन, रविंद्र ठाकुर, अरविंद भगत, युगेश्वरी वर्मा और विजय निकुंज के नाम शामिल हैं।

आदेश के तहत कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में जिला परिवहन अधिकारी के रूप में भेजा गया है, जबकि कुछ को नवा रायपुर स्थित परिवहन मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



