छत्तीसगढ़
Trending

बलौदाबाजार में कलेक्टर कुलदीप शर्मा की अनोखी पहल: 10वीं-12वीं टॉपर्स को लंच पर बुलाया, साथ बैठकर किया भोजन और दिए सफलता के गुर

बलोदाबाजार, 30 अप्रैल 2026
जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के टॉपर्स को विशेष लंच के लिए आमंत्रित किया। संयुक्त जिला कार्यालय के वेटिंग हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ने छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया और आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और अनौपचारिक रहा, जिससे छात्र काफी सहज नजर आए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए उनके करियर लक्ष्य, पसंदीदा विषय और संघर्षों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को हमेशा स्पष्ट रखें और किसी भी परिस्थिति में उससे विचलित न हों।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र साझा करते हुए कहा कि करियर का चयन हमेशा अपनी रुचि के अनुसार करें, न कि किसी दबाव में। उन्होंने यह भी बताया कि कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट वर्क और अनुशासन सफलता की कुंजी है।

इस खास मुलाकात ने छात्रों को न केवल प्रेरित किया बल्कि उन्हें आत्मविश्वास से भी भर दिया। विद्यार्थियों ने इसे यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने की नई ऊर्जा मिली है।

कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे भी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button