छत्तीसगढ़
Trending

IPS संतोष सिंह बने CISF दक्षिण जोन-2 के DIG : आंध्र, तेलंगाना और कर्नाटक की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दक्षिण जोन-2 के उप महानिरीक्षक (DIG) का कार्यभार संभाल लिया है।

उनके नए दायित्व के तहत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में स्थित सीआईएसएफ द्वारा संरक्षित महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों, खनन क्षेत्रों, बड़े कारखानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जिम्मेदारी शामिल है।

इसके अलावा बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी इसी जोन के अंतर्गत आती है, जिससे यह पद और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

सीआईएसएफ देश के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार केंद्रीय बल है। ऐसे में दक्षिण जोन-2 जैसे बड़े और संवेदनशील क्षेत्र का नेतृत्व एक अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी माना जाता है।

सूत्रों के अनुसार, संतोष सिंह इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें सुरक्षा प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे राज्य के अधिकारियों की केंद्रीय स्तर पर भागीदारी और जिम्मेदारी में वृद्धि का संकेत मिलता है

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button