आज 2:30 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट: CM विष्णु देव साय करेंगे घोषणा, मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

रायपुर | एजुकेशन न्यूज़
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
परिणाम जारी होने से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिनका परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आए, वे निराश न हों। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है और मेहनत का फल जरूर मिलता है।
मंत्री ने बताया कि 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत ₹1.5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
पेपर लीक के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, इसलिए विरोध का कोई आधार नहीं है।
परीक्षा से जुड़े आंकड़े
हाई स्कूल (10वीं):
- परीक्षा अवधि: 21 फरवरी से 13 मार्च 2026
- परीक्षा केंद्र: 2,510
- कुल छात्र: 3,20,535
- बालक: 1,42,881
- बालिकाएं: 1,77,654
हायर सेकेंडरी (12वीं):
- परीक्षा अवधि: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026
- परीक्षा केंद्र: 2,395
- कुल छात्र: 2,45,785
- बालक: 1,02,975
- बालिकाएं: 1,42,810
👉 रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए आज का दिन बेहद अहम है।



