लोरमी में फूटा गुस्सा: Sandeep Pathak के BJP जॉइन करते ही घर पर प्रदर्शन, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

मुंगेली जिले के लोरमी में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने Sandeep Pathak के भाजपा में शामिल होने के बाद जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे, नारेबाजी की और दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
AAP ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए तीखा हमला बोला—“जिसे थिंक टैंक समझा, वो सैप्टिक टैंक निकला।”
संदीप पाठक, जिन्हें पार्टी का प्रमुख चुनावी रणनीतिकार और ‘थिंक टैंक’ माना जाता था, लंबे समय तक संगठन और रणनीति में अहम भूमिका निभाते रहे। Arvind Kejriwal के करीबी माने जाने वाले पाठक ने 2022 पंजाब चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
छत्तीसगढ़ से गहरा जुड़ाव रखने वाले पाठक को राज्य में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने को AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
अब उनके BJP में जाने से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और AAP के सामने कार्यकर्ताओं को एकजुट बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है।



