छत्तीसगढ़
Trending

भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की दबिश, कुरुद में मचा हड़कंप

धमतरी जिले के कुरुद में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह भूपेंद्र चंद्राकर के निवास पर दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, ED की टीम तड़के ही कुरुद पहुंची और घर में मौजूद दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। अधिकारियों द्वारा संबंधित मामलों को लेकर पूछताछ भी की जा रही है। कार्रवाई कई घंटों से जारी है।

जैसे ही छापेमारी की खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

हालांकि, इस मामले में ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button