छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा की मुलाकात, समसामयिक मुद्दों पर चर्चा

रायपुर, 25 अप्रैल 2026।
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शर्मा का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें शॉल तथा बस्तर आर्ट की आकर्षक प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, जिसमें राज्य के विकास और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।



