छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग में खौफनाक वारदात: STF आरक्षक की पत्नी और 9 साल के बेटे की चाकू से हत्या, दो बेटियां घायल

दुर्ग (छत्तीसगढ़):दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक महिला ने घर में घुसकर STF आरक्षक की पत्नी और उनके 9 वर्षीय बेटे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है। उनके पति ललितेश यादव, जो STF में आरक्षक हैं, वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं और घटना के समय 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग आए हुए थे।

घटना के समय आरक्षक ललितेश यादव सुबह घर से बाहर रेलवे स्टेशन गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी महिला ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

पहले भी पहुंच चुकी थी आरोपी महिला

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25) एक दिन पहले भी घर पहुंची थी, जिसे आरक्षक ने समझाकर वापस भेज दिया था। आरोपी जांजगीर की रहने वाली बताई जा रही है और दुर्ग में किराए पर रह रही थी।

बच्चों ने बचाई जान

हमले के दौरान मां ने आरोपी का पैर पकड़कर बेटियों को भागने के लिए कहा। एक बेटी किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बाथरूम में छिप गई।

सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दुर्ग सीएसपी ने बताया कि हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button