छत्तीसगढ़
Trending
ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक गांजा नेटवर्क का खुलासा: खरसिया में 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़, 23 अप्रैल 2026। पुलिस ने खरसिया में ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा ला रहे 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 52 किलो गांजा मिला है, जिसकी कीमत करीब ₹25.62 लाख बताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बैग में गांजा लेकर आ रहे हैं। जांच के दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीनों को पकड़ लिया गया।
आरोपी:
- दिनेश कुमार बेहरा (22)
- शिवा बेहरा (21)
- देवी प्रसाद कंहर (19)
(सभी ओडिशा के रहने वाले)
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे ट्रेन से गांजा ला रहे थे, लेकिन चेकिंग से बचने के लिए बीच में उतर गए।
पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।



