अपराधछत्तीसगढ़

कोरबा में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा, बच्चों के सामने हुआ कत्ल

कोरबा (छत्तीसगढ़), 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और हत्या के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में चरित्र संदेह को घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में बच्चों की मौजूदगी थी, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई है। आरोपी गांव के एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था और वहीं पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

इस जघन्य हत्या के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button