छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में Sachin Tendulkar: परिवार संग पहुंचे बस्तर, आदिवासी बच्चों के साथ खेलेंगे; ग्राउंड का करेंगे उद्घाटन

दंतेवाड़ा, 22 अप्रैल 2026/ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar अपने परिवार के साथ बस्तर दौरे पर पहुंच चुके हैं। दंतेवाड़ा में उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

सचिन यहां से छिंदनार गांव जाएंगे, जहां वे आदिवासी बच्चों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इस दौरान वे एक नए क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन भी करेंगे।

बताया जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर इस दौरे में कई सामाजिक और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। वे बच्चों से संवाद कर उन्हें खेल के प्रति प्रेरित करेंगे और उनके भविष्य को बेहतर दिशा देने का संदेश देंगे।

नक्सल प्रभावित रहे बस्तर क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने की दिशा में यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सचिन की संस्था पहले से यहां खेल सुविधाओं के विकास पर काम कर रही है। जिले में कई खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं और स्कूलों व आश्रमों में लगातार खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button