छत्तीसगढ़
Trending

राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी : अब सुबह-शाम खुलेंगी दुकानें, दोपहर में रहेगा ब्रेक

रायपुर, 21 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत संचालित राशन दुकानों के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब हितग्राहियों को सुविधा देने के लिए राशन वितरण सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।

नई व्यवस्था के अनुसार दोपहर की अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी उचित मूल्य दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं, निर्धारित अवकाश के दिनों में दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

पहले ये राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होती थीं, जिससे तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब समय बदलने से लोगों को सुबह और शाम के अपेक्षाकृत ठंडे समय में अनाज लेने की सुविधा मिल सकेगी।

सरकार के इस फैसले से खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूर वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी राशन दुकानदारों को नए समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

इस बदलाव को राज्य में भीषण गर्मी से राहत दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button