CM SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर, कई ग्रामों में जनसंपर्क व कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 21 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज जशपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है, जहां वे विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय स्तर पर गतिविधियों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 12:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे स्टेट प्लेन के जरिए 12:10 बजे जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे आगडीह एयरस्ट्रीप, जशपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 1:35 बजे ग्राम आरा (करमगढ़) पहुंचेंगे, जहां वे लगभग एक घंटे तक आरक्षित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद वे 3:15 बजे ग्राम ढोढीबहार पहुंचेंगे और वहां भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचेंगे और संक्षिप्त प्रवास के बाद 6:10 बजे अपने निज निवास ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।



