छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट विमान, आग की लपटें उठीं

जशपुर (छत्तीसगढ़): जशपुर जिले के आरा पहाड़ इलाके में शनिवार को एक प्राइवेट विमान के क्रैश होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विमान पहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग लग गई और दूर तक धुआं दिखाई देने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में पहाड़ से उठती आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

SSP लाल उमेंद समेत वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। फिलहाल विमान में कितने लोग सवार थे और किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button