अपराधछत्तीसगढ़
Trending

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: केला ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा 9 क्विंटल से ज्यादा गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद, 18 अप्रैल 2026। जिले में ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने केला परिवहन की आड़ में छिपाकर ले जाए जा रहे 912.760 किलोग्राम गांजा को जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा से उत्तरप्रदेश ले जाए जा रहे इस गांजा को एक आईशर प्रो 2059 वाहन में केला के बीच 29 बोरियों में छिपाकर रखा गया था। सूचना के आधार पर बसना थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने पलसापाली बैरियर के पास नाकाबंदी कर वाहन को पकड़ा।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि तस्कर पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे। वाहन से OD 02 DJ 8517 और UP 93 CT 8365 नंबर की चार फर्जी प्लेट भी बरामद की गई हैं।

इस मामले में झारखंड निवासी अब्दुल नईम (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

जब्त संपत्ति में शामिल:

  • 912.760 किलोग्राम गांजा – ₹4,56,38,000
  • आईशर प्रो 2059 वाहन – ₹10,00,000
  • 2 मोबाइल फोन – ₹7,000
  • 4 फर्जी नंबर प्लेट

कुल जब्ती: ₹4,66,45,000 (चार करोड़ छियासठ लाख पैंतालीस हजार रुपए)

पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में जिले में 72 मामलों में 5629.602 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 52 छत्तीसगढ़ और 135 अन्य राज्यों के हैं।

महासमुंद पुलिस ने कहा कि आगे भी सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक तस्करी के पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button