राष्ट्रीय

अमित शाह का ऐलान: सरकार बनी तो 45 दिन में 7th Pay Commission, कर्मचारियों को DA और महिलाओं को ₹3000

कोलकाता/नई दिल्ली। Amit Shah ने पश्चिम बंगाल में जनसभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बड़े चुनावी वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनती है, तो सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं और आम जनता को बड़ी राहत दी जाएगी।

सबसे बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 45 दिनों के भीतर 7th Pay Commission लागू किया जाएगा। इससे सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा होगा। साथ ही सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता (DA) सुनिश्चित करने का भी वादा किया गया।

महिलाओं के लिए भी बड़ा वादा करते हुए शाह ने कहा कि हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच उनके बैंक खातों में सीधे ₹3000 ट्रांसफर किए जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

इसके अलावा महिला सशक्तिकरण को लेकर कई अन्य घोषणाएं भी की गईं, जिनमें सरकारी नौकरियों और पुलिस में 33% आरक्षण, हर मंडल में महिला थाना और हर थाने में हेल्प डेस्क शामिल हैं। साथ ही 75 लाख “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

अमित शाह ने भरोसा दिलाया कि इन योजनाओं को तेजी से लागू कर राज्य के कर्मचारियों और महिलाओं को सीधा फायदा पहुंचाया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button