मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातियों को ‘अशिक्षित’ कहने वाले विवादित बयान पर मांगी माफी, बोले- कभी इरादा नहीं था अपमान करने का

केरल/रायपुर, 08 अप्रैल 2026: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केरल विधानसभा चुनाव रैली में गुजरातियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांग ली है। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि केरल की जनता पढ़ी-लिखी और समझदार है, जबकि गुजरात के लोग ‘अशिक्षित’ हैं, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई।
खरगे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। उन्होंने गुजरातियों के प्रति अपना सम्मान जताया और कहा, “मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा।”
बीजेपी नेताओं ने खरगे की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी इस बयान से सहमत हैं।
खरगे ने कहा कि उनका मकसद केवल चुनावी रणनीति पर प्रकाश डालना था, किसी समुदाय को अपमानित करना नहीं।



