छत्तीसगढ़
Trending

AK-47 के साथ 2 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर : 8-8 लाख का था इनाम, पुलिस को बड़ी सफलता

कांकेर। कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक, दोनों नक्सली एके-47 जैसे घातक हथियार के साथ पुलिस के पास पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे।

पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है। खास बात यह है कि यह सरेंडर नक्सलवाद खत्म करने की तय समयसीमा के दिन हुआ, जिसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अभी भी कांकेर के जंगलों में करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी है, जिनके खिलाफ सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील लगातार की जा रही है, और आने वाले समय में और भी सरेंडर की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button