छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय ने राजस्व विभाग को दिखाई हरी झंडी, 4 नए शासकीय वाहन हुए रवाना

रायपुर, 28 मार्च 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को प्राप्त 4 नवीन शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इन वाहनों के संचालन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से राजस्व विभाग के फील्ड कार्यों में सुविधा बढ़ेगी और दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इन वाहनों के माध्यम से आपदा प्रबंधन, सर्वेक्षण, निरीक्षण और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आएगी। इससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सकेगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रशासनिक तंत्र को आधुनिक संसाधनों से सशक्त करने का प्रयास लगातार कर रही है, ताकि जनसेवा की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार हो सके।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button