छत्तीसगढ़
Trending

माँ के नाम पौधारोपण से भावनाओं का संगम: जशपुर में ‘मातृत्व वन’ का लोकार्पण, 2 एकड़ में 400+ पौधे लगाए गए

रायपुर, 28 मार्च 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर सर्किट हाउस परिसर में विकसित ‘मातृत्व वन’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहल प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है और आने वाले समय में पर्यावरण जागरूकता का केंद्र बनेगी।

करीब 2 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस वन में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक संबंध का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनका स्थान सर्वोच्च है। इस अभियान के माध्यम से माँ के सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करेगा।

मातृत्व वन में टिकोमा, झारुल, सीताअशोक, गुलमोहर, आंवला, अर्जुन, जामुन सहित कई औषधीय और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया गया है, जो जैव विविधता संरक्षण में सहायक होंगे।

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, माताओं के सम्मान को प्रकृति से जोड़ना और समाज में संवेदनशीलता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button