छत्तीसगढ़
Trending

एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे 20 किलो गांजा: ओडिशा से महाराष्ट्र सप्लाई की साजिश नाकाम, 2 आरोपी गिरफ्तार


00महासमुंद में पुलिस की नाकाबंदी में खुलासा, बोलेरो एंबुलेंस से मिला 10 लाख का गांजा; 2026 में अब तक 59 केस में 3.3 टन जब्ती00

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने एंबुलेंस जैसे संवेदनशील वाहन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने खल्लारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा ले जा रहे थे।

नाकाबंदी में फंसी एंबुलेंस
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस में गांजा तस्करी की जा रही है। इसके बाद ग्राम चरौदा मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई।

बोरियों में छिपाकर रखा था गांजा
जांच के दौरान वाहन के पीछे रखी दो बोरियों से 20 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने नागपुर निवासी सलमान खान (26) और शिराज पठान (39) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में खपाने की योजना बना रहे थे।

गाड़ी, मोबाइल और नकदी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा के साथ बोलेरो एंबुलेंस, 6,800 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

2026 में अब तक बड़ी कार्रवाई
जिले में इस साल अब तक 59 मामलों में 3,367 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत करीब 16.79 करोड़ रुपए है। इन मामलों में 157 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 113 अन्य राज्यों के शामिल हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button