छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़ी बैठक, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की समीक्षा

रायपुर, 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के कमिश्नरों, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। बैठक का मुख्य फोकस पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और अफवाहों को फैलने से रोकना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी परिस्थिति का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि पेट्रोल-डीजल और गैस की पर्याप्त मात्रा हर जिले में उपलब्ध है और अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार के साथ आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल व गैस डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हर जिले में सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की स्थिति को नियमित अपडेट देने को कहा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button