छत्तीसगढ़

कांकेर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी: 5 हथियारबंद नक्सली करेंगे सरेंडर, एरिया कमेटी होगी नक्सल मुक्त

कांकेर। जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पापा राव के बाद अब एक बार फिर बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। कांकेर जिले के उइकाटोला के जंगलों से 5 हथियारबंद नक्सली आत्मसमर्पण करने के लिए निकल चुके हैं, जो कांकेर एसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर करेंगे।

जानकारी के अनुसार, समर्पण करने वाले नक्सलियों में ACM मंगेश, ACM गणेश उइका, ACM राजे, ACM हिड़मे उर्फ जमाली और ACM मंगती शामिल हैं। ये सभी नक्सली हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर रहे हैं, जिनमें एक SLR और दो 303 रायफल शामिल हैं।

इन पांचों नक्सलियों के सरेंडर के साथ ही कांकेर जिले की मोहला-अवंधी संयुक्त एरिया कमेटी के नक्सल मुक्त होने की संभावना जताई जा रही है। यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार चल रहे अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते नक्सलियों में आत्मसमर्पण की प्रवृत्ति बढ़ी है, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button