छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

VIP रोड पर जाम से राहत: फुंडहर चौक पर बनेगा ओवरपास, 56 करोड़ मंजूर; 3 लाख लोगों को फायदा

रायपुर। राजधानी के व्यस्त VIP रोड पर ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने वाली है। फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए राज्य सरकार ने करीब 56 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, यह सड़क स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट और नया रायपुर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां रोजाना भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। ओवरपास बनने से फुंडहर, माना, टेमरी और धरमपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब 3 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद यातायात अधिक सुगम, व्यवस्थित और बाधारहित होगा, जिससे राजधानी में ट्रैफिक प्रबंधन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button