छत्तीसगढ़
Trending

राजधानी में हाईटेक स्मगलिंग का खुलासा: बीपी मशीन में छुपाकर मंगाई जा रही कोकीन, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबार में नए तरीके अपनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शंकर नगर निवासी गोपाल कृष्ण अग्रवाल बीपी मशीन के पैकेट में कोकीन छुपाकर कोरियर के जरिए राज्य में खपाता था।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेन्द्र नगर थाना की संयुक्त टीम ने 19 मार्च को आरोपी को पकड़कर 4.55 ग्राम कोकीन, चारपहिया वाहन और अन्य सामान जप्त किया।

मामले में देवेन्द्र नगर थाना में अपराध क्रमांक 33/26, धारा 22बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों तक भी पहुंच बनाने में जुटी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button