छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा में फिर उठा छातिम वृक्ष का मुद्दा: सुनील सोनी के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी बोले—न रोक, न हटाने की कोई योजना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक बार फिर छातिम वृक्ष को लेकर चर्चा गरमा गई। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस पेड़ को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए इसके रोपण और हटाने को लेकर सरकार से सवाल किया।

उन्होंने पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी से पूछा कि क्या छातिम वृक्ष के दुष्प्रभाव को देखते हुए इसके रोपण पर रोक लगाई गई है? साथ ही, क्या पहले से लगे पेड़ों को हटाकर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने की कोई योजना है?

इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान में न तो छातिम वृक्ष के रोपण पर कोई रोक लगाई गई है और न ही इन्हें हटाने या विस्थापित करने के संबंध में विभाग के पास कोई प्रस्ताव या कार्ययोजना है।

सदन में इस मुद्दे को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से फिलहाल किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button