छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर के बड़े अस्पतालों पर कार्रवाई: रामकृष्ण केयर, श्री नारायणा और बालगोपाल हॉस्पिटल ने आयुष्मान इलाज रोका, नोटिस जारी

रायपुर, 19 मार्च 2026/ एक तरफ सरकार आयुष्मान योजना की सफलता के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजधानी के बड़े निजी अस्पतालों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विधानसभा में खुलासा हुआ कि योजना के तहत इलाज देने से मना करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, श्री नारायणा हॉस्पिटल और बालगोपाल हॉस्पिटल सहित कई अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। इन अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और कुछ मामलों में जांच भी जारी है।

गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने आयुष्मान योजना को लेकर सरकार से कई अहम सवाल पूछे। उन्होंने कार्डधारियों की संख्या, इलाज कराने वाले मरीजों का आंकड़ा, भुगतान, लंबित राशि और शिकायतों की स्थिति पर जानकारी मांगी।

इस पर मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल 2.47 करोड़ आयुष्मान कार्डधारी हैं। वर्ष 2024 से 15 फरवरी 2026 तक 22,59,995 हितग्राहियों का इलाज योजना के तहत किया गया है। योजना में केंद्र सरकार का 60% और राज्य सरकार का 40% योगदान है।

मंत्री ने यह भी बताया कि अब तक अस्पतालों के खिलाफ 31 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्रवाई की गई है। कई अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, जबकि कुछ मामलों की जांच अभी जारी है।

इस खुलासे के बाद सवाल उठने लगे हैं कि जब सरकार योजना को सफल बता रही है, तो आखिर मरीजों को इलाज से वंचित क्यों किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button