छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में शराब के नशे में स्कूटी सवार युवती का पुलिस के साथ हाई-ड्रामा, लोगों के बीच गुस्सा और धमकियां, वीडियो वायरल

रायपुर, सिविल लाइन: वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवती ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की यह घटना मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे हुई।

पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी और चालकों की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच हो रही थी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चला रही युवती महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रही थी। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन अचानक स्कूटी सहित गिर गई।

गिरने के बाद युवती ने पुलिस जवानों पर भड़कते हुए सड़क पर मौजूद लोगों से भी विवाद किया। उसने वीडियो बनाने वालों को धमकी देते हुए कहा, “इतना क्या वीडियो बना रहे हो, ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न, और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा।”

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती का गुस्सा और बदसलूकी साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button