छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : ड्राइवर की गैरहाजिरी बनी हादसे की वजह, ट्रैक्टर से भिड़ी वैन; 10 बच्चे घायल

जांजगीर-चांपा। जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां बच्चों को स्कूल ले जा रही एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में वैन में सवार शिक्षिका सहित करीब 10 बच्चे घायल हो गए। कई बच्चों के सिर में चोट आई है, जबकि कुछ के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वती ज्ञान मंदिर, कुथुर के छात्र-छात्राएं वैन में सवार होकर मुड़पार गांव से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े ट्रैक्टर से वैन टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय नियमित ड्राइवर मौजूद नहीं था, जिसके चलते स्कूल के प्रिंसिपल खुद वैन चला रहे थे। इस लापरवाही को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button