छत्तीसगढ़
Trending

CM साय का निर्देश: होली पर ड्राई डे रहेगा लागू, होटल-क्लब समेत हर जगह शराब बिक्री पर रोक; अवैध परिवहन पर सख्ती

रायपुर, 24 फ़रवरी 2026। होली के पर्व पर प्रदेश में पूर्व निर्धारित ‘ड्राई डे’ यथावत लागू रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि घोषित शुष्क दिवस के दौरान किसी भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में मदिरा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित नियमों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि प्रदेशवासी सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में खुशी और उल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मदिरा के अवैध परिवहन और बिक्री पर रोक के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर सख्त निगरानी रखी जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button