छत्तीसगढ़
Trending

सीएम विष्णुदेव साय का जन्मदिन जशपुर में: दोकड़ा के जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

रायपुर, 21 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने शांति, खुशहाली और निरंतर विकास के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के विकास के लिए शासन निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button