
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर जशपुर जिले के लिए रवाना हुए। वे अपने गृह क्षेत्र बगिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
रायपुर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तौलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर अपने क्षेत्र में आकर माता का आशीर्वाद लेते हैं और जनता के बीच रहना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।



