छत्तीसगढ़

नगरनार में SI आकाश चौधरी की नदी में डूबने से मौत, 36 घंटे बाद मिला शव

जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। नगरनार स्टील प्लांट के सब इंस्पेक्टर आकाश चौधरी की महाशिवरात्रि पर हुई डूबने की घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। बताया गया कि SI आकाश चौधरी अपने चार दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर के पास स्थित गुल्मी में घूमने गए थे।

घटना के दौरान SI आकाश चौधरी नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गए। जैसे ही उनकी डूबने की सूचना मिली, नगरनार थाना क्षेत्र की पुलिस और स्थानीय खोजी टीमों ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। इसके साथ ही NDRF, SDRF और उड़ीसा राज्य की विशेष टीमों ने मिलकर लगभग 24-36 घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।

कठिन प्रयासों के बाद मंगलवार सुबह नदी किनारे SI आकाश चौधरी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पुष्टि के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button