छत्तीसगढ़
Trending

महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ का समापन: CM विष्णु देव साय होंगे शामिल, शाही स्नान व भव्य शोभायात्रा आज

रायपुर, 15 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) का आज भव्य समापन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल होकर पूज्य संतों-महात्माओं से आशीर्वाद लेंगे। समापन के अवसर पर शाही स्नान के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार राजिम महानदी, पैरी नदी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम पर स्थित प्रदेश का प्रमुख तीर्थस्थल है। इसे हरिहर धाम कहा जाता है, जहां राजीवलोचन मंदिर (विष्णु) और कुलेश्वर महादेव मंदिर (शिव) का संयुक्त धाम स्थित है। लोकविश्वास है कि यहां स्नान-दान और तर्पण का पुण्य प्रयागराज के समान मिलता है।

हर वर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक लगने वाला यह मेला सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जिसे अब राष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। मेले में देशभर से नागा साधु-संत, अखाड़ों के महंत और महामंडलेश्वर पहुंचते हैं। यज्ञ, धर्म प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई जाती है।

राजिम कुंभ (कल्प) छत्तीसगढ़ को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है और आस्था, संस्कृति तथा सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button